2 फ़रवरी 2014 - 20:30
वहाबी आतंकी गुट जुंदुल्लाह ने ली पेशावर विस्फोट की ज़िम्मेदारी।

जुंदुल्लाह ने सोमवार को एक बयान जारी करके, रविवार को पेशावर के सिनेमा में हुए विस्फोट का दायित्व स्वीकार किया है।

जुंदुल्लाह नामक आतंकवादी गुट ने पेशावर के सिनेमा में हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।  जुंदुल्लाह ने सोमवार को एक बयान जारी करके, रविवार को पेशावर के सिनेमा में हुए विस्फोट का दायित्व स्वीकार किया है।  जुंदल्लाह ने लोगों से कहा है कि वे सिनेमा जाने से बचें अन्यथा इस गुट के आक्रमणों का उन्हें सामना करना पड़ेगा।  उल्लेखनीय है कि रविवार को पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी नगर पेशावर में एक सिनेमाघर में दो बम धमाकों में कम से कम 5 लोग हताहत और 20 अन्य घायल हो गए थे।  यह विस्फोट पेशावर के प्रसिद्ध बाज़ार में स्थित एक सिनेमा में हुए हैं।  विस्फोट के समय सिनेमा में लगभग 150 लोग उपस्थित थे।